Meerut Rape News: मेरठ के पूर्व मेयर और बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक पर दिल्ली की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। युवती का आरोप है कि पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा दानिश उसको दिल्ली देहरादून हाइवे पर स्थित होटल क्रोम में लेकर गया और वहां पर दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि दानिश अखलाक ने उसको शादी का झांसा दिया था। एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। मामले को लेकर हिंदू संगठनों में रोेष है। हिंदू संगठनों ने एसएसपी से इस मामले में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक और उसके बेटे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पीड़िता की जान को भी खतरा बताया है। इस बारे में अभी तक पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।