इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सूचना पर थाना सरधना, सरूरपुर और रोहटा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। थाना सरधना के क्राइम इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि ईकड़ी गांव सरधना थाना क्षेत्र में आता है। जबकि जंगल सरूरपुर थाना क्षेत्र में है। यहां पर दो गोवंश के सिर मिले है। संभवत गोकुशों ने दो दिन पहले घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर ही मौजूद थी।