सोमवार सुबह चार बजे वन विभाग के रिटायर्ड डीएफओ जीएस खुसारिया गन लेकर गांव में पहुंचे। उन्होंने गन से सांड़ को बेहोश करने की कोशिश की, लेकिन गन नहीं चल पाई। इसके बाद ग्रामीणों ने मोर्चा लिया और रस्सियों से सांड़ को बांध लिया। इस दौरान जब वन विभाग की टीम ने बेहोशी का इंजेक्शन दिया तो इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। वहीं, डीएफओ आदिति शर्मा का कहना है कि गन चलाने के लिए पहले प्रेशर बनाना पड़ता है। हो सकता है गन का प्रेशर न बना हो, इसलिए न चल पाई हो। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड डीएफओ काफी अनुभवी हैं, इसलिए उनको वहां पर भेजा गया था।