मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च के आखिरी दिनों से ही गर्मी ने रिकार्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। ऐसे में अप्रैल, मई और जून में पिछले कई वर्षों की अपेक्षा तेज गर्मी पड़ने की आशंका है। पिछले सप्ताह धूल भरी तेज रफ्तार हवाओं एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के हिस्सों में लाेगाें काे हलकान कर दिया था। पछुआ हवा के झोंकों के कारण लोगों का दुपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गए था।