
मेरठ। सरकारी स्कूल की पढ़ार्इ और वहां की व्यवस्था के बारे में किसी से कुछ छिपा नहीं है। सरकारी स्कूल का नाम आते ही जेहन में वहां की अव्यवस्था और सरकारी अध्यापकों द्वारा पढ़ार्इ में लापरवाही की तस्वीर उभर आती है, लेकिन सरकारी स्कूल के इस मिथक को तोड़ दिया परीक्षितगढ़ सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जैसे कयास लगाये जा रहे थे। वह सब धराशायी हो गए। परीक्षा परिणाम को इस बार काफी गिरा हुआ माना जा रहा था, लेकिन जिस तरह से परिणाम आए उससे छात्रों में उत्साह है। एक बार फिर से मेरठ की छोरियों ने बाजी मारते हुए छोरों को ठेंगा दिखा दिया। मेरठ के परीक्षितगढ़ स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने तो कमाल ही कर दिया। इस स्कूल की दस छात्राओं ने हाईस्कूल परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद सभी बच्चों के अभिभावक खुशी से झूम उठे।
जनपद आठवें और13 वें स्थान पर
हाईस्कूल में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जनपद आठवें और इंटरमीडिएट की मेरिट में 13वें स्थान पर रहा। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट में यूपी में नौवें स्थान पर परचम फहराने वाले सुशांत सिंह पुत्र अमरपाल सिंह इंचैली थाना क्षेत्र के गांव तोफापुर के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ेंः शब-ए-बारात है इस दिन, कब्रिस्तानों पर होगी रोशनी
परीक्षितगढ़ की इन छात्राआें का यह प्रदर्शन
राजकीय कन्या इंटर कालेज परीक्षितगढ़ की जिन छात्राओं ने किया हाईस्कूल में कालेज का नाम रोशन किया है उनमें उजेफा 89.83 प्रतिशत, जैनब 84.83, समरीन 83.16 प्रतिशत, कोमल 83, अरीबा अंसारी 82, हिना 82, सोफिया 81.80, सबीहा अंसारी 81, शकीरा 78 प्रतिशत शामिल हैं। वहीं इसी कालेज की इंटर में अधिकतम अंक लाने वाली छात्राओं में सबा सैफी 81.80 प्रतिशत, उरूज तस्लीम 75.80 आगे रही।
Published on:
30 Apr 2018, 7:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.