बागपत. वैसे तो आपने पशु प्रेम की ढेरों कहानियां काफी सुनी होंगी, लेकिन बागपत एक गांव में जिस तरह लोग एक गोवंश से प्रेम करते हैं ऐसा आपने कहीं और नहीं देखा होगा। बता दें कि यहां के लोग एक गोवंश यानी सांड को अपना भगवान मानते हैं और पूजते भी हैं। दरअसल, हाल ही में इस गाेवंश की मौत हो गई। इससे गांव के लोग बहुत दुखी हुए और गाेवंश काे पूरे हिंदू रीति-रिवाज से जमीन में दबाया गया। इतना ही नहीं लोगों ने इस गोवंश की आत्मा की शांति के लिए हवन भी कराया, जिसमें पूरे गांव के लोग शामिल हुए।