मेरठ. पश्चिम उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश के साथ मानसून की विदाई होगी। अगस्त समाप्त होने में अभी दो दिन बाकी है। ऐसे में इन दो दिनों में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि चल रही हवा से उमस का दौर थम गया है। सुबह से खिली धूप के बीच ठंडी हवाएं चल रही है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और मानसून की विदाई से पूर्व पर्याप्त बारिश होने का अनुमान है।