17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाॅश कालोनी से लगे होटल ‘सारा’ का रूम नंबर 105 खुला, तो सबने पकड़ लिया माथा

मेरठ के टीपी नगर थाना पुलिस ने छापा मारकर 12 पकड़े, इन्हें छुड़ाने के लिए सिफारिशों का लगा तांता  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 Mar 2018, 10:52 AM IST

meerut

मेरठ। शहर के होटलों में क्या-क्या चल रहा है, पुलिस को अगर नहीं पता, तो बहुत शर्मनाक बात है। दिल्ली रोड पर पाॅश कालोनी के पास एक होटल में गलत धंधे होते रहे हैं आैर पुलिस बार-बार यहां छापा मारती रही है। इसके बावजूद यहां धंधे फिर कैसे शुरू हो जाते हैं, हैरत की बात है। शुक्रवार की शाम यहां पुलिस ने फिर छापा मारा आैर छापा मारने के बाद पुलिस महकमा हैरत करता दिखा। पुलिस ने जब होटल 'सारा' के रूम नंबर 105 में छापा मारा तो यहां 12 लोगों को हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ की गर्इ तो कर्इ चौंकाने वाली जानकारी मिली।

यह भी पढ़ेंः कुख्यात तमंचे के बल पर पुत्रवधू को ले गया अपने साथ...आैर दो दिन तक...!

कसीनो चल रहा था यहां

पुलिस ने दिल्ली रोड इरा माॅल के पास पाश कालोनी से सटे होटल 'सारा' के रूम नंबर 105 में 'कसीनो' से 12 व्यापारियों को रंगे हाथ धर दबोचा। आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख की नकदी और सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने होटल के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 105 को खुलवाया तो कमरे में महफिल सजाकर ताश की बाजियां लगा रहे जुआरियों में भगदड़ मच गई। सभी जुआरियों को पकड़ा गया। मौके से शराब की खाली बोतलें और गिलास, ताश की आधा दर्जन गड्डियां, दर्जन भर से अधिक मोबाइल और आरोपियों की दो स्कूटी सहित एक लाख 41 हजार चार सौ की नकदी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों को छुड़ाने के लिए थाने मे नेताओं का तांता लगा रहा।

यह भी पढ़ेंः बिजली के बड़े कनेक्शनों की रीडिंग में हो रहा था बड़ा घालमेल, जिम्मेदार अफसरों पर हुर्इ यह कार्रवार्इ

तीन दिन से चल रहा था जुआ

बताते हैं कि होटल में यहां पिछले तीन दिन से जुआ चल रहा था। यह होटल में भाजपा नेताआें की हिस्सेदारी भी बतार्इ जा रही है। इसके बारे में कई दिन से पुलिस अधिकारियों को जानकारी थी। जहां आज, क्षेत्राधिकारी ने भारी पुलिस बल के साथ होटल में छापा मारा छापे में यहां से 12 युवाओं को गिरफ्तार किया जो कैसीनो खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से डेढ़ लाख रूपये भी बरामद किए। इसके साथ ही पुलिस ने एक दर्जन मोबाइल फोन और बाइक बरामद भी की हैं। ये काम रात में नहीं बल्कि दिन में हो रहा था। सूत्रों की मानें तो इस होटल में आईपीएल का भी सट्टा लगाया जाता था।

यह भी पढ़ेंः पड़ोसी युवक की शादी हो रही है, यह सुनते ही नाबालिग ने कर दिया यह काम