सरधना विधायक के आवास पर ग्रेनेड आैर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस व अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हुर्इ है, हालांकि अभी कोर्इ भी एेसा क्लू नहीं मिला है, जिस पर काम किया जाए, इसलिए शुरू से अब तक इस घटना से जुड़े हर बिन्दुआें पर जांच हो रही है। पुलिस 42 सीसीटीवी फुटेज, 800 सीडीआर आैर बीटीएस की भी गहनता से जांच कर रही है। हालांकि एसएसपी अखिलेश कुमार का कहना है कि जांच जल्दी ही नतीजे तक पहुंचेगी।