19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / पति अचानक पहुंचा ससुराल आैर बाेल दिए ये तीन शब्द, हैरान पत्नी ने अपने घरवालों के साथ अब उठाया यह कदम

पति अचानक पहुंचा ससुराल आैर बाेल दिए ये तीन शब्द, हैरान पत्नी ने अपने घरवालों के साथ अब उठाया यह कदम

परिजनों के साथ पीड़िता ने की शिकायत, मिला आश्वासन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 19 Jul 2018, 4:43 PM IST

meerut

पति अचानक पहुंचा ससुराल आैर बाेल दिए ये तीन शब्द, हैरान पत्नी आैर उसके घरवालों ने अब उठाया यह कदम

मेरठ। केंद्र सरकार ने भले ही तीन तलाक को अयोग्य करार दे दिया हो, लेकिन देश मे आज भी महिलाएं इस श्राप से रोजाना ग्रस्त हो रही हैं। देश मे लंबे समय से बहस का मुद्दा बना तीन तलाक के मसले को लेकर भले ही मौजूदा सरकार ने एक बिल के रूप मे कानून पास कराकर खूब वाहवाही लूटी हो, लेकिन धरातल पर अब भी तीन तलाक का यह हथियार कानून को न मानने वालों ने ताक पर रखा हुआ है। यही वजह है कि महिलाओं को झट से तलाक देने के मामलों में कोर्इ कमी नहीं आयी है।

यह भी पढ़ेंः पर्स छीनकर भाग रहे थे बदमाश, पति-पत्नी ने एेसा सबक सिखाया कि पुलिस भी देखती रह गर्इ

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में उच्च शिक्षा हासिल करने में भी लड़कियां अव्व्ल, इन वजहों से लड़कों को बना दिया फिसड्डी

दहेज नहीं देने पर दे दिया तलाक

ताजा मामला मेरठ के थाना खरखौदा की युवती के साथ हुआ। साढ़े तीन बरस पहले युवती काा निकाह दिल्ली के रिजवान के साथ हुआ था, लेकिन पीड़िता के अनुसार उसका पति रिजवान उसको बराबर दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा। लड़की के घरवालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया, लेकिन रिजवान को दहेज की इतनी भूख थी कि वह उसके साथ मार पिटाई करता था और कार व कैश की मांग करता था। हद तो जब हो गर्इ, जब उसको कार और कैश नहीं मिला तो वह कल गाड़ी से आया और तीन तलाक़ देकर चला गया। लड़की और उसका परिवार स्तब्ध रह गया। अब पीड़िता ने लड़के पर दहेज और तीन तलाक देने का मुकदमा कायम कराया आैर पुलिस अफसरों से भी शिकायत की। उन्होंने आश्वासन दिया है। सवाल फिर अपनी जगह तटास्थ खड़ा है कि जिस तीन तलाक को खत्म करके केंद्र सरकार अपनी पीठ थपथपाते नहीं थक रही थी, क्या वह कानून जमीन पर उतरकर बेकसूर लड़कियों की जिंदगी बर्बाद होने से रोकेगा।

यह भी पढ़ेंः इस छोटी सी वजह के लिए पिता ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, फिर खुद ही पहुंच गया थाने