एनएच-58 बार्इपास रोड पर दोनों हादसे पांच किलोमीटर के अंतराल पर हुए। पहला गांव वलीदपुर के पास हुआ। जहां पर मेरठ की ओर से जा रही आई टेन कार अपना संतुलन खो बैठी अौर वह डिवाइडर से जा टकराई। इसमें सवार कंकरखेड़ा निवासी राहुल, शशांक, उनकी मां संगीता व एक रिश्तेदार झुलस गए। ये लोग जानसठ के कन्हैड़ा गांव एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। डिवाइडर से टकराने के कुछ क्षण बाद कार धूं-धूंकर जल उठी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला।