29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / IMD Alert: यूपी में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, जानें कैसा रहेगा 2-3 दिसंबर का मौसम

IMD Alert: यूपी में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, जानें कैसा रहेगा 2-3 दिसंबर का मौसम

IMD Alert: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। लगातार दूसरे दिन मेरठ की रात वेस्ट यूपी में सबसे ठंडी रिकॉर्ड हुई। आइए जानते हैं क्या कहती है मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 1 Dec 2024, 2:58 PM IST

UP Weather Update

IMD Alert: उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 3 दिसंबर के बाद प्रदेश में कोहरे को लेकर अलर्ट रहने वाला है। वहीं, चार दिसंबर से प्रदेश में सर्द हवाएं चलने के आसार हैं।

सबसे कम तापमान अयोध्या का रहा

मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस अयोध्या में रहा। फुरसतगंज 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा रहा। वहीं, मेरठ का एक्यूआई 146 रहा जो मध्यम श्रेणी में है।

2 और 3 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने के आसार हैं। 2 और 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, देर रात/सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26°C एवं 12°C के आसपास रहेगा।

यह भी पढ़ें: संभल हिंसा पर पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट, PM मोदी के हिंदू राष्ट्रवादी एजेंडे पर उठाया सवाल

फेंगल तूफान बढ़ाएगा ठंड

दक्षिण भारत में फेंगल तूफान का असर देखने को मिल रहा है। दक्षिण भारत में बने दबाव और चक्रवात की वजह से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे उत्तर भारत के तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं का असर बढ़ सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह प्रभाव विशेष रूप से महसूस किया जा सकता है, जिससे सर्दी की तीव्रता में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि फेंगल तूफान का यूपी में सीधा असर देखने को नहीं मिलेगा।

इन जिलों में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।