रिपोर्ट में आगे लिखा है, “दक्षिणपंथी हिंदू समूह कई मस्जिदों पर दावा करते हैं, उनका आरोप है कि सदियों पहले मुस्लिम मुगल साम्राज्य के दौरान हिंदू मंदिरों के ऊपर उनका निर्माण किया गया था। इस महीने एक हिंदू पुजारी की याचिका के बाद संभल में सर्वेक्षण का आदेश एक स्थानीय अदालत ने दिया था, जिसमें दावा किया गया था कि यह एक हिंदू मंदिर की जगह पर बनाया गया था। कुछ ही घंटों के भीतर अदालत ने मस्जिद के सर्वेक्षण का आदेश दिया, स्थानीय मुस्लिम निवासियों ने इस फैसले का विरोध किया।”