3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मस्जिदें छीन रहे हैं हमारी…हम भी कुर्बान हो जाएंगे अपनी मस्जिद के नाम पर…रोते-रोते बेहोश हो गया बिलाल का भाई 

Sambhal में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें से एक बिलाल अंसारी की गोली लगने से मौत हो गई थी। बिलाल के  छोटे भाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

less than 1 minute read
Google source verification
sambhal

sambhal

Sambhal में हुई हिंसा में चार युवकों की मौत हो गई। इसमें बिलाल अंसारी की भी मौत हो गई। बिलाल के छोटे भाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहे हैं मस्जिदें छीन रहे हैं हमारी…हम भी कुर्बान हो जाएंगे अपनी मस्जिद के नाम पर।

पांच लोगों की हुई मौत

संभल हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई, जिनमें से चार की गोली लगने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चला कि चार लोगों को गोली लगी थी। गोली चलाने वालों और उनके हथियारों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि चारों की माैत उपद्रवियों की ओर से की गई फायरिंग में हुई।

यह भी पढ़ें: संभल हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, कहा- गोली मारने के बाद सड़क के किनारे कर दिया…

24 नवंबर को हुई थी हिंसा

24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के मामले में रविवार की सुबह जैसे ही सर्वे की टीम पहुंची थी। लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया था। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मौके पर हालात अभी भी संवेदनशील हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है।