29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Sambhal / Sambhal Jama Masjid Case: संभल हिंसा की जांच करने पहुंचा न्यायिक आयोग, जामा मस्जिद के अंदर गई कमीशन 

Sambhal Jama Masjid Case: संभल हिंसा की जांच करने पहुंचा न्यायिक आयोग, जामा मस्जिद के अंदर गई कमीशन 

Sambhal Jama Masjid Case: 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा की जांच के लिए जुडिसियल कमीशन आज संभल पंहुचा। कमीशन आज घटना की जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 1 Dec 2024, 2:45 PM IST

Sambhal Jama Masjid Case

Sambhal Jama Masjid Case

Sambhal Jama Masjid Case: 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय कमीशन बनाई है। कमीशन आज संभल में घटना की जांच करेगा और सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा।

संभल पहुंची कमीशन 

3 सदस्यीय न्यायिक जांच कमेटी के सदस्यों ने संभल के उस इलाके का निरीक्षण किया जहां 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद सर्वे को लेकर हिंसा भड़की थी। कड़ी सुरक्षा के बीच संभल में कमीशन पंहुचा। मौके पर संभल एसपी कृष्ण लुमार भी मौजूद हैं।

जामा मस्जिद के अंदर गया आयोग 

कड़ी सुरक्षा के बीच, 3 सदस्यीय न्यायिक जांच समिति के सदस्य निरीक्षण के लिए शाही जामा मस्जिद में गए। आयोग ने सबसे पहले मस्जिद के बाहर बने कुए को देखा उसके बाद अंदर गए। मौके पर मौजूद अफसरों ने आयोग को ब्रीफ किया।

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट पर लगाई रोक 

शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण को लेकर 24 नवंबर को पथराव की घटना के बाद यूपी के संभल में सुरक्षा तैनात की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 29 नवंबर को संभल ट्रायल कोर्ट को शाही जामा मस्जिद के खिलाफ मुकदमे में आगे नहीं बढ़ाने के लिए कहा। जब तक कि सर्वेक्षण आदेश के खिलाफ मस्जिद समिति की याचिका इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लिस्टेड नहीं हो जाती।

यह भी पढ़ें: Sambhal Jama Masjid Case: हिंसा के जांच के लिए संभल पंहुचा न्यायिक कमीशन, जानेंगे घटना की मुख्य वजह

24 नवंबर को हुई थी हिंसा 

24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के मामले में रविवार की सुबह जैसे ही सर्वे की टीम पहुंची थी। लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया था। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मौके पर हालात अभी भी संवेदनशील हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है।