30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather: तापमान ने तोड़ा 136 वर्ष का रिकॉर्ड, अभी दो दिन और पड़ेगी झमाझम बारिश

IMD weather alert for coming two days Temperature पहुंचा 11 डिग्री नीचे, टूटा 136 साल का रिकार्ड। सुबह से फिर शुरू हुई बारिश (rain) से जनजीवन अस्तव्यस्त। जलमग्न हुए कई इलाके शहर की सड़कें हुई लबालब।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 May 2021, 10:06 AM IST

मेरठ। ताउते तूफान (taukte cyclone) का कहर लगातार तीसरे दिन भी जारी है। शुक्रवार सुबह से ही कई जिलों में तेज आंधी के बारिश (rain) भी शुरू हो गई। आंधी की चपेट में आकर सड़क पर कई स्थानों पर होर्डिंग्स और पेड़ के तने टूटकर गिर गए। वहीं बारिश के चलते इस समय कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सड़कें भी पानी से लबालब हो चुकी हैं। सुबह से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं तापमान (temperature) ने भी 136 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान 11 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इन जिलों में आज तेज अंधड़ के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, देखें लिस्ट

मेरठ का अधिकतम तापमान 26.5 तक पहुंच गया जो कि सामान्य से 11 डिग्री नीचे है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह भी सामान्य से 5 डिग्री नीचे है। पिछले 48 घंटे में 120 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि एक रिकार्ड है। मई के महीने में इतनी बारिश कभी नहीं हुई। मोदीपुरम स्थित भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के प्रधान कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि अभी दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: तौकते तूफान का असर: बरसात ने तोड़ा 52 वर्ष का रिकॉर्ड, झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

मकान गिरने से दो घायल

बारिश के चलते जिले में कई स्थानों पर मकान गिरने की खबर है। लावड में एक मकान बारिश के चलते धराशाही हो गया। जिसमें दो लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं शामली में भी मकान गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो चुकी है। जहां किसानों को इसका खरीफ की फसल में लाभ मिलेगा तो वहीं ये कई बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई है। एक तो कोरोना संक्रमण काल दूसरा लाकडाउन और तीसरी आफत बारिश। जिसके चलते लोग अपने घरों में ही कैद हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश