8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: मौसम विभाग ने सर्दी का अलर्ट किया जारी, 15 सितंबर से पड़ेगी गुलाबी ठंड

IMD Weather Alert. मौसम विभाग ने सितंबर माह को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस बार ठंड का आगाज जल्द होने की संभावना है। ठंडी हवा के साथ शुरू होगी गुलाबी ठंड।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Sep 2021, 1:25 PM IST

weather.jpg

मेरठ। IMD Weather Alert. पूरे सावन महीने सूखा बीतने के बाद इस समय भादो में इंद्र देव पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर पर मेहरबान बनाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी इस तरह का मौसम 10 सितंबर तक बना रहेगा। इसके बाद मौसम में तब्दीली नजर आनी शुरू होगी। मेरठ—एनसीआर में 15 सितंबर से गुलाबी ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। ऐसा मौसम विभाग का कहना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर से मौसम में परिवर्तन होना शुरू होगा। सितंबर महीने के पहले दिन से ही झमाझम बारिश का आगाज हुआ है। उसके बाद से लगातार बारिश हो रही है। ये अलग बात है कि कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश है।

यह भी पढ़ें: UP Weather News Updates Forecast : UP के इन जिलों में 8 सितंबर तक होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

मेरठ और एनसीआर वासियों ने पूरे अगस्त के महीने में तेज गर्मी और उमस झेली। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन इस समय अब जबकि बारिश का दौर बना हुआ है तो ऐसे में उमस और गर्मी भी सिरे से गायब हो चुकी है। अकेले शुक्रवार को ही 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसके अलावा एक और दो सितंबर को जो बारिश हुई वह 33 मिमी रिकार्ड की गई थी। यानी अभी तक मेरठ में सितंबर के शुरूआती दिनों में 86 मिमी बारिश हो चुकी है। मेरठ में जुलाई के बाद अगस्त सबसे अधिक वर्षा वाला माह माना जाता है। लेकिन पूरा अगस्त सूखा बीत गया और लोग बारिश का इंतजार करते रहे।

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में छाई मंदी से उभरने की तैयारियों में जुटे उद्यमी, सरकार से भी लगाई मदद ही गुहार

अगस्त में ही इस बार करीब 50 प्रतिशत कम बारिश हुई है। लेकिन जिस तरह से सितंबर में बारिश हो रही है उससे लग रहा है कि अगस्त की कमी पूरी कर देगी। इस समय जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। मेरठ में बारिश के चलते जहां दिनभर जाम जैसी स्थिति रही, वहीं शाम को भी लोगों ने परेशानी झेली। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी हालात ऐसे ही रहे। अधिक दिक्कत दिल्ली रोड पर हो रही है।