भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र का कहना है कि उत्तर प्रदेश समेत मध्य भारत के कई हिस्सों में पूरे सितंबर सामान्य अधिक वर्षा होगी। उन्होंने बताया कि अभी देश में 9 प्रतिशत मानसून कम है, जो सितंबर में अधिक वर्षा के बाद अधिक होने की संभावना है। जून में भी 7 प्रतिशत बारिश कम दर्ज की गई थी। बता दें कि पहले आईएमडी ने अगस्त में 94 से 106 प्रतिशत बारिश की संभावना व्यक्त की थी, जो गलत साबित हुई। अगस्त में मानसून की सुस्त चाल के कारण सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई थी।