24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय सेना में चार दिसंबर से शुरू होगी भर्ती, जाने से पहले ये दस्तावेज कर लें तैयार

सेना में होना है भती तो लाइये आधार और पेन

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Iftekhar Ahmed

Nov 26, 2017

Army requirement

मेरठ. सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के सात जिलों की सेना की भर्ती का कार्यक्रम मुजफ्फरनगर में चार दिसंबर से शुरू हो रही है। इसमें 64 हजार से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे, जिनका पंजीकरण पहले ही हो चुका है। यह जानकारी सेना भर्ती के निदेशक भर्ती कर्नल रजनीश मेहता ने दी। उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती के लिए अब पहचान पत्र के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है। आगामी चार दिसंबर से 12 दिसंबर तक सहारनपुर मंडल और मुरादाबाद मंडल के सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा जिले के अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए भर्ती में हिस्सा लेंगे। इसके लिए 64 हजार अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ है। इन सभी को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय में आयोजित वार्ता में सेना भर्ती के निदेशक कर्नल रजनीश मेहता ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पांच वर्गों में हो रही है।

भजपा की जनसभा में CM योगी की तस्वीर लिए इस तरह दिखी बुर्के में औरतें, जानिए कौन हैं यह महिलाएं

इन पदों के लिए है वैकेंसी
इसमें सोल्जर सामान्य ड्यूटी, सोल्जर तकनीकी, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर नर्सिंग सहायक और सोल्जर ट्रेड मैन के लिए भर्ती हो रही है।

पत्नी की हरकत पर पति बोला, तू रह ले दुनिया में, मैं चला, इसके बाद का नजारा देख सभी रह गए सन्न

सुबह 2:30 बजे अभ्यार्थियों को बुलाया जाएगा एक स्थान पर

भर्ती प्रक्रिया मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में सुबह 2.30 बजे से शुरू होगी। सभी अभ्यर्थी को सुबह 2.30 बजे से पहले एक स्थान पर आना होगा। इसके बाद उन्हें बारी-बारी से प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान उनके पास 10वीं-12वीं का प्रमाण-पत्र, आधारकार्ड, पहचान-पत्र और प्रवेश-पत्र साथ में लाना जरूरी है।

यूपी में पुलिस भी नहीं सुरक्षित, बजरंग दल के गुंडों ने थाने घुसकर किया ऐसा हाल, देखे तस्वीरें

1:6 किमी की दौड़ और फिटनेस वालों को मिलेगा मौका
पहले 1.6 किलोमीटर की दौड़ होगी, उसके बाद शारीरिक फिटनेस की जांच की जाएगी। इसमें पश्चिमी उप्र के युवाओं के लिए 170 सेंटीमीटर लंबाई और चेस्ट 77 सेमी से लेकर अधिकतम फैलाव 82 सेमी तक अपेक्षित है। प्रवेश के दौरान 4 से 9 दिसंबर तक स्क्रीनिंग होगी। उसके बाद 10 से 12 दिसंबर तक मेडिकल जांच होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को वहीं पर लिखित परीक्षा की सूचना दे दी जाएगी। वहीं, भर्ती प्रक्रिया के संयोजक सुबेदार मेजर अश्वनी कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र पर मेरठ लिखा है। यह पहले ही पंजीकरण होने के कारण हुआ है। उसे मुजफ्फरनगर पढ़ा जाए।