कविता दलाल के पति पहलवान गौरव दलाल का कहना है कविता का सपना था कि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई की विश्व चैंपियन बनकर भारत का मान बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि जब जब डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से उनके पास ऑफर आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। यहां वजह है कि ऑफर मिलने के बाद उन्होंने अमरीका पहुंचकर अपनी ट्रेनिंग पूरी की। गौरतलब है कि यह फाइट 8 से 9 अगस्त को होगी। इस दौरान 32 पहलवान कविता के सामने होंगे । आपको बता दे कि WWE के रेसलर ब्रॉन स्ट्रोमैन कविता को प्रमोट करने के लिए मुंबई पहुंचे थे, जिन्होंने यह जानकारी दी।