2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन पाठ्यक्रमों से जुड़ी ये जानकारी नहीं पता तो परीक्षा फार्म हो जाएगा निरस्त

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने जारी की गाइडलाइन, दस मर्इ तक आनलाइन फार्म जाएंगे  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 May 2018, 9:57 PM IST

meerut

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित छात्र एमडी, एमएस, डिप्लोमा, डीएम के पाठयक्रमों के आॅनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आनलाइन भरना होगा।

यह भी पढ़ेंः बेटे का शव पाने के लिए सात महीने तक तड़पती रही, पढ़िए इस मां की कहानी

यह भी पढ़ेंः 24 घंटे बाद भी उठ रहा धुआं, इतना नुकसान हो गया यहां

फार्म की यह है अंतिम तिथि

एमडी, एमएस, डिप्लोमा, डीएम के पाठयक्रमों के परीक्षा फार्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 14 मई 2018 है। इसके बाद कोई परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। विवि की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म आनलाइन उपलब्ध होने की प्रारंभिक तिथि 4 मई 2018 है। आनलाइन परीक्षा फार्म एवं आनलाइन परीक्षा शुल्क सहित परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 मई 2018 है। भरे गए परीक्षा फार्म को संबंधित महाविद्यालय/संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2018 है एवं महाविद्यालय/संस्थान द्वारा परीक्षा फार्म को विवि में जमा कराने की अंतिम तिथि 14 मई 2018 है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी परीक्षार्थी का कोई भी फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः बिजली विभाग शुरू करने जा रहा ऐसा अभियान कि चोरों की आ जायेगी शामत, भागने के सभी रास्ते होंगे बंद

विवि के ये हैं फार्म भरने के नियम

पाठयक्रमों के फार्म विवि की वेबसाइट (www.ccsuniversity.ac.in) पर आनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया निम्न प्रकार होगी। सर्वप्रथम विवि की वेबसाइट पर जाकर एमडी/एमएस/डिप्लोमा/डीएम एक्जाम फार्म पर क्लिक करना होग। समस्त संबंधित विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरते समय अपना फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। विद्यार्थी अपने परीक्षा फार्म पर अलग से फोटो न चिपकाएं, अन्यथा इस दशा में परीक्षा फार्म निरस्त किया जाएगा। छात्रों को अपना परीक्षा फार्म ध्यान से भरना होगा, क्योंकि परीक्षा फार्म केवल एक बार ही भरा जाएगा। परीक्षा फार्म में सभी वांछित सूचनाएं इंटरनेट पर आनलाइन ही भरी जाएंगी। उपरोक्तानुसार पूर्ण रूप से भरे गए परीक्षा फार्म को परीक्षार्थी द्वारा संबंधित महाविद्यालय/संस्थान में जमा कराया जाएगा। संस्थान का यह दायित्व होगा कि वह प्रत्येक प्राप्त परीक्षा फार्म की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि फार्म के साथ वांछित संलग्नक लगाए गए हैं अथवा नहीं।

यह भी पढ़ेंः इस 17 साल के लड़के ने दुल्हन को शादी के दिन दिया ऐसा गिफ्ट, जानकर रह जायेंगे दंग

त्रुटि पर निरस्त हुए फार्म की जिम्मेदारी नहीं

छात्र का फार्म निरस्त होने पर इसकी समस्त जिम्मेदारी छात्र या महाविद्यालयों की होगी। विवि इसके लिए कतई जिम्मेदार नहीं होगा। विवि के रजिस्ट्रार ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि उपरोक्त वर्णित निर्देशों के संबंध में कोई त्रुटि विवि स्तर पर पाई जाती है और इस कारण से किसी छात्र का परीक्षा फार्म निरस्त होता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित छात्र तथा महाविद्यालय/संस्थान के प्राचार्य की होगी।

आनलाइन जमा होगा परीक्षा शुल्क

परीक्षा फार्म एवं परीक्षा शुल्क आनलाइन के माध्यम से ही भरा जाएगा। किसी भी स्थिति में ड्राफ्ट स्वीकार नहीं किया जाएगा। आनलाइन शुल्क की प्रति परीक्षा फार्म के साथ संलग्न कर भेजनी आवश्यक होगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश