मेरठ। मुनिश्री 108 तरुण सागर जी महाराज को मुरादनगर के तरुणसागरम तीर्थ में समाधि देने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। तरुण सागर जी महाराज को मुरादनगर में समाधि क्याें दी जा रही है। उन्हें उनके गृह जनपद या गिरिनार में समाधि क्यों नहीं दी जा रही? इसके पीछे का कारण उनके गुरू का वह आदेश है, जो उन्हें तीन दिन पहले दिया गया था। मुनिश्री अरूण सागर महाराज ने बताया कि उन्हें जैन मुनि गुरूश्री पुष्पदंत महाराज ने आदेश दिया था कि वह तरुण सागर जी महाराज के पास पहुंचे और उनकी समाधि मरण की तैयारी शुरू कर दें। गिरीनार से उनके साथ दो जैन मुनि और दिल्ली स्थित राजोपुरी आश्रम पहुंचे। मुनिश्री पुष्प दंत महाराज ने ही समाधिपरांत मुनि श्री को मुरादनगर के तरुणसागरम तीर्थ में समाधि कार्यक्रम आयोजन करने के लिए कहा था। गुरू जी के आदेश पर ही मुरादनगर के तरुणसागरम तीर्थ पर मुनिश्री 108 तरुण सागर महाराज का समाधि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा।