1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब बागपत में व्यापारी का अपहरण, पुलिस विभाग में हड़कंप

बागपत में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े किया लोहा व्यापारी का अपरहण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Jul 2018, 10:47 AM IST

baghpat

डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब बागपत में लोहा व्यापारी का अपहरण, पुलिस विभाग में हड़कंप

बागपत. बागपत में एक बार फिर बदमाशों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद यहां न तो व्यापारी सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक। आए दिन लूट और हत्या और अपरहण की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस खामोशी से तमाशा देख रही है। गुरुवार को भी यहां एक व्यापारी का दिनदहाडे अपरहण कर लिया गया, लेकिन पुलिस व्यापारी को बरामद नहीं कर पाई है।

हापुड़ में किराएदारों ने नशीला पदार्थ खिलाकर 15 वर्षीय किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

बागपत में अपराधियों का बोलबाला है और अपराध बढ़ता जा रहा है। योगी सरकार में बागपत पुलिस जहां जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सवालों के घेरे में है। वहीं अब जिले में लोहा व्यापारी के अपहरण से पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक लोहा व्यापारी का अपरहण कर लिया। बता दें कि व्यापारी हारुन पुत्र अमीरुद्दीन की अमीनगर सराय रोड पर स्क्रैप की फैक्ट्री है। वह अपनी कार में फैक्ट्री से निकलकर बड़का रोड चौराहा तक पहुंचे थे। इसी दौरान उनका कुछ बदमाशाें ने अपहरण कर लिया। सूचना के बाद एएसपी राजेश श्रीवास्तव और सीओ रामानन्द कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातकर पूरी वारदात की जानकारी हासिल की।

रेलवे ने 93 ट्रेनों के टाइम में कर दिया ये बड़ा बदलाव, जानिए कब से हुआ लागू

उधर, घटनास्थल से चंद कदम दूर एक फैक्ट्री पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हारुन के घर जैसे ही इस घटना की जानकारी पहुंची तो परिजनों में हाहाकार मच गया। इसके बाद अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने पुलिस से हारुन की सकुशल बरामदगी की मांग की है। सीओ रामानन्द कुशवाहा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। व्यापारी को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पूर्व सहायक प्रबंधक ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, उड़ गए पुलिस के होश, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश