1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुआ-भतीजे के खास सिपाहियों का लेडी सिंघम ने कर दिया एेसा इलाज कि मुंह से नहीं निकल रही आवाज!

बुआ का खास सिपाही जेल में, भतीजे का खास सिपाही अपने घर में नहीं घुस पा रहा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Apr 2018, 9:06 AM IST

meerut

मेरठ। यूपी में बुआ आैर भतीजे का गठबंधन भले ही आगे बढ़ने का दावा कर रहा हो, लेकिन इनके खास सिपाहियों पर इन दिनों बुरी बीत रही है। पिछले छह महीने में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का खास सिपाही अतुल प्रधान कर्इ मामलों में पुलिस से बचता घूम रहा है आैर अपने शहर आैर गांव के घर तक में नहीं जा पा रहा है आैर छुपता घूम रहा है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का खास सिपाही पूर्व विधायक योगेश वर्मा दो अप्रैल को मेरठ में बवाल के आरोपी के रूप में जेल में बंद है। दोनों इस समय पुलिस की आंख की किरकिरी बने हुए हैं आैर इनकी आवाज तक नहीं निकल पा रही है तो इसके पीछे लेडी सिंघम एसएसपी मंजिल सैनी की वह हुंकार है, जिसने इन दोनों खास सिपाहियों की बेलगाम जुबान को दबा दिया है। लेडी सिंघम ने जिस अंदाज में मायावती आैर अखिलेश के खास सिपाहियों पर कार्रवार्इ की है, योगेश वर्मा आैर अतुल प्रधान के खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवार्इ करने की हिम्मत मंजिल सैनी के अलावा कोर्इ आैर नहीं दिखा पाया। जबकि योगेश आैर अतुल दोनों ही दबंग नेता है।

यह भी पढ़ेंः 800 करोड़ कीमत वाले चर्चित बंगले 210 बी में दो साल बाद फिर गरजा महाबली, जानिए इस बार क्या हुआ

यह भी पढ़ेंः फ्लैट नंबर 311 का दरवाजा जब पुलिस ने खुलवाया, तो अंदर का दृश्य देखकर अवाक रह गए सभी

'अतुल ने बहुत नेतागिरी कर ली'

पिछले साल अक्टूबर में नोएडा के सुमित गुर्जर एनकाउंटर के बाद अतुल प्रधान के नेतृत्व में सपाइयों व गुर्जर समाज के लोगों ने काफी विरोध जताया था। इन्हीं विरोध प्रदर्शनों के दौरान मेला मकदूमपुर में सपा नेता अतुल प्रधान ने एनकाउंटर करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर को चीर देने की धमकी दी थी, तो इसके दो दिन बाद मेरठ के कमिश्नरी पार्क में सुमित के परिवार वालों का मुंडन कराकर सभा की थी, जिसकी अनुमति नहीं ली थी। लेडी सिंघम मंजिल सैनी ने इन दोनों मामलों में एफआर्इआर दर्ज करते हुए अतुल के सारे पुराने मामलों की फिर से जांच शुरू करवा दी। इस समय अतुल प्रधान पर कुल 25 मुकदमों में से दस पर गैर जमानती वारंट जारी हैं। जिला बदर आैर गुंडा एक्ट लगाने के भी निर्देश हैं। यह सब होने के बाद जब अतुल प्रधान की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान एसएसपी मंजिल सैनी से कारण जानने पहुंची तो एसएसपी ने यह कहते हुए बैरंग भेज दिया कि अतुल ने बहुत नेतागिरी कर ली, अब हर हाल में जेल जाएगा। तब से अतुल प्रधान घर से बाहर है, पुलिस से बचकर।

यह भी पढ़ेंः Shameful: रेप के बाद गर्भवती होने के बाद हुर्इ यहां पंचायत, अस्मत पर तीन लाख का फैसला

यह भी पढ़ेंः कठुआ के बाद अब मेरठ में बच्चे के साथ किया ऐसा और कर दी हत्या

'अपने पति से अब जेल में मिलना'

सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में दो अप्रैल को दलित समाज के भारत बंद विरोध के दौरान मेरठ में हुए उपद्रव आैर लोगों को भड़काने के आरोप मायावती के खास सिपाही पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर लगे थे। उसी दिन एसएसपी मंजिल सैनी ने योगेश को अपनी मौजूदगी में धकियाते हुए हिरासत में करवाया था आैर फिर जेल भेज दिया था। बताते हैं कि योगेश वर्मा पर भी जो चार्जशीट तैयार की जा रही है, वह बहुत मजबूत है आैर कर्इ मुकदमों के साथ रासुका लगाने की भी तैयारी की जा रही है। योगेश वर्मा के खिलाफ मुकदमों की फाइल भी लेडी सिंघम ने खुलवार्इ है। अतुल प्रधान की पत्नी की तरह योगेश वर्मा की मेयर पत्नी सुनीता वर्मा भी अपने पति का कसूर पूछने एसएसपी के पास गर्इ थी। एसएसपी ने यह कहते हुए बैरंग लौटा दिया था कि अब अपने पति से जेल में मुलाकात करना। योगेश वर्मा के खिलाफ अभी तक किसी एसएसपी ने सबसे बड़ी कार्रवार्इ की है। माना जा रहा है कि योगेश की मुश्किलें दो अप्रैल के बाद से शुरू होकर आगे के लिए काफी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ेंः Up board result 2018: रिजल्ट के लिए नहीं करना होगा पूरे दिन इंतजार दोपहर एक बजे होगा घोषित

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश