4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के अभियान की इस शहर में खुली पोल तो भड़के कमिश्नर ने दिए ये आदेश

कमिश्नर की कार्रवाई से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और सभी अधिकारी सफाई अभियान में जुट गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 Jun 2018, 5:12 PM IST

मेरठ। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफाई अभियान को गति देने के लिए सरकार ने दिन-रात एक किया हुआ है। वहीं दूसरी ओर मेरठ में ही नरेन्द्र मोदी के इस अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। दरअसल पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की पोल मेरठ के सरधना में खुल गई। जहां पर नाले लबालब भरे हुए थे और उनके भीतर गोबर और पेपर मिल की गंदगी जमी हुई थी। कमिश्नर ने मौके पर ही डेयरी संचालकों और पेपर मिल पर 20-20 हजार का जुर्माना लगा दिया। साथ ही उस पर कार्रवाई के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए।

यह भी पढ़ें-फाटक पार कर रहे थे लोग और अचानक आ गई ट्रेन

शुक्रवार की सुबह निर्मल हिंडन अभियान के तहत सरधना के दौरे पर पहुंचे मंडलायुक्त डा0 प्रभात कुमार नाले की बदहाली देख भड़क उठे। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और नाला दूषित करने वाले डेरी संचालकों और पेपर मिल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कमिश्नर की फटकार के बाद एक दर्जन जेसीबी नाले की सफाई में जुटी हैं। मंडलायुक्त डा0 प्रभात कुमार व जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, एडीएम प्रशासन, पर्यावरण विभाग, प्रदूषण विभाग और भूगर्भ जल संसाधन की टीम के साथ सरधना पहुंचे।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव से पहले इस बसपा नेता ने समर्थकों सहित थामा सपा का दामन, मची खलबली

यह भी देखें-दुल्हन को जेसीबी मशीन में बैठाकर घर लाया ये दूल्हा

कमिश्नर ने सरधना से पुरा महादेव जाने वाले नाले का नानू के पुल तक निरीक्षण किया। इस दौरान नाले में जगह-जगह गोबर और गंदगी के ढेर अटे देख कमिश्नर ने स्थानीय अफसरों को आड़े हाथ लिया। अफसरों ने सफाई देते हुए बताया कि क्षेत्र के डेरी संचालक नाले में गोबर बहाते हैं। वहीं, सरधना पेपर मिल का कचरा भी नाले में ही बहाया जाता है। कमिश्नर ने मौके पर ही नाले में गोबर बहाने वाले डेरी संचालकों पर 20-20 हजार का जुर्माना किए जाने के आदेश दिए। साथ ही नाले की सफाई में सहयोग न करने पर पेपर मिल को बंद किए जाने का नोटिस दिए जाने के निर्देश जारी किए। कमिश्नर ने एक दर्जन जेसीबी मशीनों को नाले की सफाई के काम पर लगाते हुए नाला साफ न होने तक अभियान जारी रखने के आदेश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश