मेरठ। नवरात्रि में हर कोई अपने-अपने तरीके से देवी दुर्गा की भक्ति कर उनको खुश करने का प्रयास करता है। देवी भी अपने भक्तों को कभी नाराज नहीं करती। मेरठ में गढ़ रोड स्थित कालोनी है गांधी नगर। कालोनी का एक हिस्सा गढ़ रोड पर मिलता है तो दूसरा हिस्सा पीछे सूरजकुंड रोड की तरह से। कालोनी में रहने वाले मुकेश शर्मा की मानें तो करीब 70 साल पहले बसी रही इस कालोनी में लोगों में अज्ञात बीमारी महामारी का रूप ले चुकी थी। जिसके चलते 15 दिन के भीतर चार लोगों की मौत हो चुकी थी। उस दौरान सूरजकुंड की तरफ वाले भाग पर एक बड़ा बाग हुआ करता था। बाग में एक छोटा सा शिव मंदिर था। इस मंदिर में रहने वाले पुजारी शिवकुमार ने कालोनीवासियों से आग्रह किया कि मंदिर में देवी दुर्गा की मूर्ति को स्थापित कराया जाए। फिर क्या था सभी कालोनीवासियों ने मिलकर देवी की मूर्ति की स्थापना की।