मेरठ। निर्भया (Nirbhaya) के गुनहगारों की मौत का दिन नजदीक आता जा रहा है। दोषियों को 22 जनवरी (January) को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी। इसके लिए पवन जल्लाद (Pawan Jallad) को तैयार रहने को कहा गया है। उनको फांसी के फंदे पर लटकाने वाले पवन जल्लाद की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसके लिए दिल्ली (Delhi) सरकार की तरफ से मेरठ (Meerut) जेल प्रशासन से संपर्क किया गया है। संभावना है कि एक-दो दिन में पवन को दिल्ली से बुलावा आ सकता है। दरिंदों को फांसी देने पर पवन जल्लाद को बाकायदा एक रकम मिलेगी। साथ ही उनको हर माह सैलरी भी मिलती है।