पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी अखिलेश कुमार और एएसपी क्राइम सतपाल अंतिल ने शहर के 70 लोगों उनके खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए। एसएसपी ने बताया कि यह वह मोबाइल हैं, जो पिछले एक माह में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए थे। इन मोबाइलों की तलाश में पुलिस की मोबाइल रिकवरी सेल को एक्टिव किया गया था। सेल के अधिकारियों ने रात-दिन मेहनत करके 70 मोबाइल ट्रेस किए।