मेरठ थाना क्षेत्र के गांव दादरी में एक युवक मंदिर में पुजारी था। यह करीब एक वर्ष से मंदिर में पुजारी बना हुआ था। गांव वालों को शक हुआ तो इसकी जानकारी की गई। प्राथमिक पड़ताल में पता चला कि जो युवक मंदिर में पुजारी बना हुआ है वह मूल रूप से मुस्लिम है। पता चला कि मंदिर के पुजारी का असली नाम कासिम है। यह मामला सामने आने के बाद हंगामा हो गया और हिंदू संगठनों के लोगों में रोष फैल गया। लोगों का गुस्सा फूटा, तो उन्होंने इस कृत्य को आस्था के साथ-साथ लोगों की भावनाओं से भी खिलवाड़ बताया।