उन्नाव कांड पर जब भाजपा सरकार के मंत्री से सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि इस मामले के तीन अलग-अलग प्रकरण हैं। पहला प्रकरण पार्टी का है, दूसरा प्रकरण है जो कोर्ट में हैं, तीसरा है कि सरकार ने क्या कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि सरकार को जब इस पूरी घटना का पता चला तो उसके 24 घंटे के भीतर एक एसआईटी बनाकर मामले की जांच कराई। जैसे ही वह रिपोर्ट आई उसी के आधार पर सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को हैंड-ओवर की।