दरअसल, मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र स्थित भूड़बाला गांव का प्रधान गुफरान अहमद कुछ लोगों के साथ ताजमहल देखने गया था। वहीं, कोलकाता की रहने वाली एक युवती भी अपने एक मित्र के साथ ताजमहल पहुंची थी। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे वह ताजमहल की मुख्य गुंबद की सीढ़ियों से चढ़कर गुजर रही थी। इसी बीच प्रधान गुफरान अहमद अपने मोबाइल से युवती की फोटो खींचने लगा। युवती ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया।