4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंवारी बाई बच्चे को करा रही थी स्तनपान, तभी पहुंच गई मां और फिर जो हुआ…

घर पर काम करने वाली कुंवारी बाई पीड़िता के बच्चे के अपहरण की धमकी दे रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 8 Jan 2019, 2:18 PM IST

breast feeding

कुंवारी बाई बच्चे को करा रही थी स्तनपान, तभी पहुंच गई मां और फिर जो हुआ...

मेरठ। अपने बच्चे को कुंवारी आया को अपना दूध पिलाते देख एक मां ने जब विरोध किया तो उसे लेने के देने पड़ गए। आरोप है कि काम से निकाले जाने के बाद अब घर पर काम करने वाली कुंवारी बाई पीड़िता के बच्चे के अपहरण की धमकी दे रही है। इसके बाद से दहशत में आई पीड़िता ने मेडिकल थाने में शिकायत की है। महिला इतनी दहशत में है कि उसने धमकी मिलने के बाद से अपने बच्चे को अपने से अलग नहीं किया है। वह अपने बच्चे के साथ साये की तरह है।

यह भी पढ़ें : एसपी ने स्कूल का किया निरीक्षण तो कमरे की विंडो पर बच्चों के लिए किया जा रहा था ऐसा काम, देखें वीडियो

दरअसल, मामला थाना मेडिकल क्षेत्र का है। मेडिकल क्षेत्र के गांव औरंगपुर शाहपुर डिग्गी में एडवोकेट अनिता का मकान है। अनिता ने बताया कि छह माह पूर्व उसकी डिलीवरी हुई थी। जिसमें उसने एक बेटे और बेटी को जन्म दिया। महिला पेशे से एडवोकेट है और उसके पति टीचर हैं। इस कारण दोनों का समय घर से बाहर ही बीतता है।

यह भी पढ़ें : महिलाओं ने दिया धरना, इस सरकारी अधिकारी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

दंपति ने बच्चों की देखभाल के लिए बाई रख ली। बाई महिला के बच्चों की देखरेख करती रही। बाई कुंवारी है और वह दिन भर बच्चों की देखभाग घर में ही रहकर कर रही थी। एक दिन अचानक महिला एडवोकेट ने देखा कि उसकी पांच माह की बेटी को बाई अपना स्तनपान करा रही है। इस देखकर महिला एडवोकेट को गुस्सा आ गया और उसने बाई को फटकार लगा दी।

यह भी पढ़ें : घर से महिला की आ रही थी चिल्लाने की आवाज, पहुंचे पड़ोसी तो देखकर रह गए दंग, देखें वीडियो

महिला ने दोबारा ऐसी गलती न करने की चेतावनी भी दी। लेकिन बाई फिर भी नहीं मानी। महिला के अनुसार बाई की हरकतें बढ़ती देख उसने बाई को काम से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि अब आरोपी आया उसे फोन करके उसकी बच्ची को उठाने की धमकी दे रही है। धमकी से सहमी महिला ने अपने पति के साथ थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश