18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से महिला की आ रही थी चिल्लाने की आवाज, पहुंचे पड़ोसी तो देखकर रह गए दंग, देखें वीडियो

महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाकर कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
less than 1 minute read
Google source verification

बागपत। बागपत की एक महिला को उसके ससुरालियों ने जान से मारने के लिए जिंदा जलाने का प्रयास किया। वहीं शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने महिला को बचाया। पीड़ित महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाकर बागपत के सिंघावली अहीर कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : लव मैरिज के पांच माह बाद ही इस हाल में मिली साॅफ्टवेयर इंजीनियर महिला, मां-बाप ने बतार्इ ये वजह- देखें वीडियो

दरअसल, मामला बागपत जनपद के सिंघावली अहिर थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव का है। जहां की रहने वाली एक महिला की शादी मुजफ्फरनगर के रतनपुरी गांव में हुई थी। आरोप है कि महिला का पति दूसरी शादी करने के इरादे से उसके साथ अत्याचार कर रहा है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर पहले भी मारने का प्रयास कर चुका है। उसे सीडियों से फेंककर मारने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें : भाई की प्रेमिका की छूपाई यह सच्चाई तो आरोपियों ने दे दी खौफनाक सजा, देखें वीडियो

आरोप है कि महिला के पति ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया और उसे जान से मारने की कोशिश की। वहीं शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने महिला की जान बचाई। पीड़ित महिला अपने मायके पहुंचकर परिजनों के साथ थाना सिंघावली अहीर में शिकायत की। इसके बाद महिला ने एसपी के शिकायत करते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।