4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसपी ने स्कूल का किया निरीक्षण तो कमरे की विंडो पर बच्चों के लिए किया जा रहा था ऐसा काम, देखें वीडियो

एसपी ने गोद लिए गए स्कूल का मंगलवार को निरीक्षण किया तो देखा गया कि स्कूल के अंदर बने क्लास रूम की विंडो पर ब्लैक बोर्ड बनाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 8 Jan 2019, 1:40 PM IST

sp shamli

एसपी ने स्कूल का किया निरीक्षण तो कमरे की विंडो पर बच्चों के लिए किया जा रहा था ऐसा काम, देखें वीडियो

शामली। जनपद के एसपी ने गोद लिए गए स्कूल का मंगलवार को निरीक्षण किया तो देखा गया कि स्कूल के अंदर बने क्लास रूम की विंडो पर ब्लैक बोर्ड बनाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। सरकारी बजट के अभाव में बच्चे किस तरह से स्कूल में पढ़ रहे हैं, इसका आप अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि अब एसपी शामली ने स्कूल की हालत को सुधारने का प्रण लिया है।

यह भी पढ़ें : घर से महिला की आ रही थी चिल्लाने की आवाज, पहुंचे पड़ोसी तो देखकर रह गए दंग, देखें वीडियो

नव वर्ष 2019 के मौके पर एसपी अजय कुमार ने शामली के प्राथमिक विद्यालय नंबर 13 को गोद लिया है। ताकि वहां पढ़ने वाले बच्चों में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा मिल सके। इसको लेकर एसपी अजय कुमार और बीएसए गीता वर्मा ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां पाई गईं। यहां दीवारों की खिड़कियों पर बोर्ड बनाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : इतने लाख की अवैध शराब के साथ दबोचे गए तीन आरोपी, वीडियो देख कर हैरान रह जाएंगे

इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब बच्चों को समझाने के लिए दीवारों की खिड़कियों का सहारा लिया जा रहा है, तो कैसे बच्चों की शिक्षा में सुधार करेंगे। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों से 1-1 स्कूल गोद लेने की अपील की है। जिससे बच्चों का भविष्य सुधरे और प्रदेश में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था भी उत्तम हो सके।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश