सूत्रों के अनुसार, सुनील राठी को अब तिहाड़ जेल में रखा गया है। फतेहगढ़ जेल में सुनील राठी ने रहने में दिक्कत बताई थी और खाना भी बंद कर दिया था। राठी को दूसरी जेल में भेजे जाने की आशंका पत्रिका ने पहले ही जताई थी। मुन्ना बजरंगी की गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले आरोपी कुख्यात सुनील राठी को फतेहगढ़ जेल में इसलिए भेजा गया था क्योंकि बागपत जेल में उसके आतंक से सभी भयभीत थे। सुरक्षा के लिहाज से भी उसको बागपत जेल में रखना जेल प्रशासन के लिए चुनौती था।