6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले हत्या कर दी, अब परिवार वालों को समझौते के लिए दे रहे धमकी, पुलिस खामोश

फलावदा के लाेगों का आरोप- हत्यारोपी रजापुर की सावित्री जैसा कांड करने के धमकी दे रहे  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Mar 2018, 2:36 PM IST

meerut

मेरठ। जिले में खाकी का असर बदमाशों पर कैसा हो रहा है इसकी एक बानगी फलावदा में देखने को मिली। जब एक युवक की हत्या के बाद आरोपी उसके परिजनों पर समझौते का दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनों ने जब ऐसा करने से मना कर दिया, तो आरोपी परिजनों को रजापुर की सावित्री जैसा हाल करने की धमकी दे रहे हैं। इसके अलावा सोहरका जैसी हत्याकांड को दोहराने की बात भी कर रहे हैं। डरे-सहमे पीड़ित लोग थाने पहुंचे, तो थाना पुलिस ने पीड़ितों को डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया। डरे-सहमे पीड़ितों का यह हाल है कि हत्यारोपियों के डर के कारण घर से भी बाहर नहीं निकल पा रहे। किसी तरह लोगों की मदद से वे एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार एसएसपी से लगाई।

यह भी पढ़ेंः यहां मुठभेड़ का मौसम, 90 मिनट में दरोगा की पत्नी के हत्यारे समेेत तीन बदमाश कब्जे में

गिरफ्तारी की मांग की

फलावदा निवासी एक युवक की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दर्जनों ग्रामीणों और परिजनों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। परिजनों ने थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाया। गढ़ीना निवासी सोहनपाल के साथ दर्जनों पुरुष और महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में सोहनपाल ने बताया कहा है कि बीती 26 फरवरी की रात गांव के कुछ लोग उसके पुत्र विशाल को घर से उठाकर ले गए। इसके बाद ट्यूबवेल पर ले जाकर विशाल की पीट-पीट कर और गला दबाकर हत्या कर दी। सोहनपाल के अनुसार इस घटना में उसने आरोपी राजू, ऋषिपाल, अरविन्द, सुशील, उदयवीर उर्फ कल्लू और मिन्टू समेत कई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों से साठगांठ करके थाना पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। गांव में खुले घूम रहे आरोपी मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उसे और परिवार को जान से मारने और किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी मंजिल सैनी ने थाना पुलिस को कार्रवार्इ के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः INT WOMEN DAY 2018: पुलिस महकमा कर रहा यह नर्इ शुरुआत

यह भी पढ़ेंः योगी की पुलिस ने फिर एनकाउंटर के बाद कब्जे में लिया 25 हजारी