31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जनपद के बैंकों में सुरक्षा का मिला यह हाल, जांच करने गर्इ पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

नए एसएसपी अखिलेश कुमार ने जनपद की बैंक शाखाआें में कराया था आॅडिट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Sep 2018, 6:33 PM IST

meerut

यूपी के इस जनपद के बैंकों में सुरक्षा का मिला यह हाल, जांच करने गर्इ पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

मेरठ। अपनी सुरक्षा को लेकर मेरठ जिले के बैंक खुद ही लापरवाह बने हुए हैं। जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बैंकों की सुरक्षा की पोल खुद मेरठ पुलिस ने खोली। जब जिले के नए एसएसपी ने थानों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में बैंकों की सुरक्षा का आडिट कर उसकी रिपोर्ट दें। सुरक्षा आॅडिट में काफी बड़े पैमाने पर सुरक्षा मामले में चूक मिली।

यह भी पढ़ेंः इस वजह से तीन दिन लगातार सभी बैंक रहेंगे बंद, एटीएम भी हो सकते हैं खाली

378 बैंकों में मात्र 190 में सुरक्षा गार्ड

मेरठ जिले में कुल 378 बैंक शाखाएं हैं। इनमें से अधिकांश बैंकों में कागजों पर तो सुरक्षा गार्ड मौजूद हैं, लेकिन पुलिस की सुरक्षा आॅडिट में जनपद मेरठ के 378 बैकों में से मात्र 190 बैकों में सुरक्षा गार्ड पाए गए, जबकि बाकी बचे 188 बैकों पर सुरक्षा गार्ड नियुक्त नहीं हैं। इन बैंकों की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है।

यह भी पढ़ेंः Big Breaking- पंजाब नेशनल बैंक लूट में नाकाम हुए बदमाश तो कर दी दो गार्डों की हत्या, डीवीआर लेकर हुए फरार

सीसीटीवी भी बंद पाए गए

पुलिस ने अपनी सुरक्षा आॅडिट में बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। बैकों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग के दौरान पाया गया कि 366 बैकों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। तीन बैकों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू स्थित में नहीं थे एवं 12 बैकों पर सीसीटीवी कैमरे ही नहीं लगे हुए थ। पुलिस अधिकारियों ने इस बैंकों को एहतियातन जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही।

कैैशियर के पास आॅटो डायलर सुविधा

पुलिस सुरक्षा आॅडिट में बैकों के कैशियर के पास आॅटो डायलर की सुविधा की भी जांच की गई। जिसमें 367 बैकों में कैशियर्स के पास आॅटो डायलर सुविधा पाई गई। जबकि 11 बैकों के कैशियर्स के पास यह सुविधा नहीं थी।

कुछ बैंकों में नहीं थी सुरक्षा चेन सुविधा

बैंक के मुख्य गेट पर लगने वाली सुरक्षा चेन की सुविधा के प्रति भी कुछ बैंकों की ब्रांच लापरवाह दिखी। बाहर सुरक्षा हेतु लगार्इ जाने वाली चेन की सुविधा 335 बैकों में पार्इ गर्इ एवं 43 बैकों में सुरक्षा चेन ही उपलब्ध नहीं थी। इसी तरह बैकों में लॉकर सुविधा 266 बैकों उपलब्ध है एवं 112 बैकों उपलब्ध नहीं है।

फायर अलार्म भी नहीं मिले

पुलिस आॅडिट में फायर अलार्म 360 बैंकों में लगे हुए पाये गये एवं 18 बैकों से फायर अलार्म भी गायब मिले। वहीं डीवीआर एवं डमी डीवीआर की व्यवस्था 356 बैंकों में पायी गयी एवं 22 बैंकों में यह उपलब्ध नहीं थी। बैंकों में अलार्म की सुविधा 361 बैकों में पायी गयी एवं 17 बैकों में नहीं पायी गयी। जिन बैंकों में सुरक्षा संबंधी चूक पाई गई उनके मैनेजरों को तत्काल ही सुरक्षा संबंधी सभी उपकरणों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश