30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में प्रदूषण पर कसेगी नकेल, जल्द ही हाइवे पर दौड़ते नजर आएंगे बायो गैस वाहन

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन इस महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम कर रही है। जिससे लोगों को इसका जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 5 Oct 2021, 1:45 PM IST

cng.jpg

मेरठ. देश में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए मात्र एक ही चारा बचा है वो है बायो गैस। वाहनों की बढ़ती संख्या से प्रदूषण में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसको रोकने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने सकारात्मक पहल की है। आईओसी अब कूड़ा-करकट, कचरे व खोई से बनने वाली बायो गैस को खरीदकर इसकी सप्लाई पेट्रोल पंपों को करेगा। जिससे अब वाहन बायो गैस से भी चलाए जाएंगे। जिससे प्रदूषण में कमी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें : रालोद के गढ़ बागपत में योगी सरकार ने चला एक और पैतरा, रमाला चीनी मिल की क्षमता बढ़ाकर 5000 टीसीडी की गई

ऐसे होगा बायोगैस उत्पादन

बता दें कि इन दिनों पेट्रोल और डीजल की मांग सर्वाधिक है, लेकिन भविष्य में इसका विकल्प कंप्रेस्ड बायो गैस होगी। जिसकी प्रकिया अब शुरू हो चुकी है। वो दिन दूर नहीं जब देश में प्रदूषण खत्म हो जाएगा। इसी कड़ी में आईओसी के मंडलीय संस्थागत बिजनेस हेड मो. एमई जुबेरी ने बताया कि आईपीएल शुगर मिल रोहना कलां (मुजफ्फरनगर) ने खोई से बायो गैस का उत्पादन प्रारंभ कर दिया है। किसानों, व्यापारियों और वाहन चालक सभी को फायदा होगा। वातावरण में कार्बन के स्तर पर कमी आएगी। शहर से निकलने वाले कचरे का सदुपयोग होगा।

वायु प्रदूषण में होगी कमी

वहीं इंडियन ऑयल कार्पोरेशन इस महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम कर रही है। जिससे लोगों को इसका जल्द से जल्द लाभ मिल सके। इतना ही नहीं बायो गैस के बनाने से फसलों के अवशेषों को जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण पर अंकुश लगेगा। बायो गैस निर्माण में पराली, खोई, कचरे का प्रयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सीएमओ ऑफिस में भिड़े डॉक्टरों के दो गुट, जमकर चले लात घूसे वीडियो हुआ वायरल

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश