30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएमओ ऑफिस में भिड़े डॉक्टरों के दो गुट, जमकर चले लात घूसे वीडियो हुआ वायरल

मनोज वशिष्ठ और बीएस सिसोदिया ने गोपाल बाबू के साथ बदतमीजी की और फिर इसके बाद उन्होंने साथ लाए गुडों को लेकर गोपाल बाबू को पूरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 5 Oct 2021, 1:13 PM IST

fight_between_doctors_.jpg

Symbolic Photo of Gonda Government Hospital

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर में चिकित्सकों ने आपस में मारपीट की। मारपीट बरसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मनोज वशिष्ठ और गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर बीएस सिसोदिया ने बाहरी गुंडों की मदद से फरह स्वास्थ्य केंद के प्रभारी गोपाल बाबू के साथ बेरहमी से मारपीट की।

यह भी पढ़ें : पेड़ पर लटकी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मूक दर्शक बने रहा सीएमओ ऑफिस स्टाफ

बताया जा रहा है कि पहले मनोज वशिष्ठ और बीएस सिसोदिया ने गोपाल बाबू के साथ बदतमीजी की और फिर इसके बाद उन्होंने साथ लाए गुडों को लेकर गोपाल बाबू को पूरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। आश्चर्य की बात तो यह रही कि ये सब सीएमओ ऑफिस के मुख्य द्वार पर होता रहा और वहां एसीएमओ सहित तमाम डॉक्टर और स्टाफ मूक दर्शक बना रहा। वहां मौजूद किसी ने गोपाल बाबू को बचाने का साहस नहीं किया। काफी देर बाद बाहर सड़क पर जा रहे आम नागरिकों ने पिट रहे गोपाल बाबू को बचाया।

बीच-बचाव करने आए लोगों से भी बदतमीजी से पेश आये

इस दौरान बरसाना के दबंग सीएचसी [D1] प्रभारी बीच-बचाव करने आए लोगों से भी बदतमीजी से पेश आये। जिन चिकित्सकों को आम जनता भगवान के समान दर्जा देकर पूजती है, उन्हीं लोगों ने मर्यादा को तार-तार करते हुए ये निंदनीय कृत्य कर डाला। हालांकि देखने वाली बात होगी कि सीएमओ ऑफिस के अंदर चिकित्सक के साथ मारपीट जैसा घृणित कृत्य करने वाले इन दोनों सीएचसी प्रभारियों के खिलाफ सीएमओ द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

सीएमओ के पैर छूने का वीडियो हुआ था वायरल

गौरतलब है कि गोवर्धन सीएससी के प्रभारी डॉक्टर बीएस सिसोदिया सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता के करीबी माने जाते हैं। डॉक्टर बीएस सिसोदिया द्वारा सीएमओ के पैर छूने का वीडियो भी पहले वायरल हो हुआ था।

यह भी पढ़ें : रालोद के गढ़ बागपत में योगी सरकार ने चला एक और पैतरा, रमाला चीनी मिल की क्षमता बढ़ाकर 5000 टीसीडी की गई

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश