मेरठ. आरएसएस के राष्ट्रोदय समागम में एसटीएफ, एटीएस और एनएसजी के अलावा कई जिलों की पुलिस को तैनात किया गया है। इसके अलावा किसी भी अनहोनी की स्थिति से निपटने के लिए मेरठ के 65 निजी अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। इसके अलावा 9 अस्थाई अस्पताल रैली स्थल पर और 9 अस्पताल रैली स्थल से बाहर बनाए गए हैं। वहीं, 500 एबुलेंस को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है । समागम में साढ़े तीन लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओ के आने का दावा किया गया है। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड, हरियाणा और महाराष्ट्र के सीएम भी शिरकत करेंगे। इसकी सुरक्षा के लिए मेरठ, बरेली, आगरा जोन के पुलिस बलों को तैनात किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन 650 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में मोहन भागवत 2019 चुनाव के लिए नए और सटीक टिप्स देंगे।