मेरठ. कार में फौजी और उसकी गर्भवती पत्नी के बीच हुए विवाद में फौजी ने चलती कार से पत्नी को नीचे फेंक दिया। बताया जाता है कि दोनों के बीच काफी देर से कार में ही लड़ाई हो रही थी। दोनों चलती कार में एक-दूसरे पर चींख-चिल्ला रहे थे। बात धक्के-मुक्के तक आ गई। कार में केवल दंपति ही नहीं पत्नी का भाई और जीजा भी थे, जो कंटीन में कुछ सामान लेने को जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने फौजी पति पर चलती कार से फेंकने का आरोप लगाया है।