मेरठ। थाना किठौर के शाहजहापुर स्थित ईदगाह की दीवारों पर स्लोगन लिखकर माहौल भड़काने के आरोप में पुलिस ने एक काश्मीरी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने युवक की जांच पड़ताल करने के लिए एक टीम जम्मू पुलिस की उसके घर भेजी है। जिसमें पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह तीन महीने पहले ही घर से बिना बताए पैदल चला गया था। युवक हिन्दी,उर्दू , संस्कृत और अंग्रेजी भाषा जानता है। युवक की मानसिक दशा जानने के लिए पुलिस उसका मेडिकल टेस्ट करा रही है।