मेरठ। मौसम में परिवर्तन लगातार जारी है। आंधी, बारिश और गर्मी के लगातार परिवर्तन हो रहे चक्र से मई में भी यह बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप, शाम को बादल और फिर बारिश से तापमान में लगातार कमी देखी जा रही है। गुरुवार की शाम आंधी और बारिश के बाद मेरठ समेत वेस्ट यूपी के जनपदों में फिर चक्रवाती तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि 16 मई को वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान आने की आशंंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है।