ईएनटी स्पेशलिस्ट डाॅ. अमित गुप्ता का कहना है कि कोरोना अब लोगों के बोलने की क्षमता पर भी प्रहार कर रहा है। उनके पास ऐसे कई लोगों के फोन आए हैं, जो कोरोना से तो ठीक हो गए, लेकिन इस प्रकार की समस्या से परेशान हैं। ऐसे मरीज अब अपने ही घर में खुद से अपना इलाज कर रहे हैं, लेकिन खुद से इलाज करना काफी घातक है।