1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छुट्टियों में घूमने का मन बना रहे हैं, तो तत्काल टिकट का ही सहारा, इसमें भी हो रहे खेल को जानिए!

अधिकतर ट्रेनों में रिजर्वेशन हो गए फुल, अब तत्काल टिकट के लिए चल रही मारामारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 Apr 2018, 10:17 PM IST

meerut

मेरठ। गर्मी की छुट्टी अभी शुरू भी नहीं हुई कि ट्रेन में रिजर्वेशन के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य कोटे की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। अब सहारा है तो बस तत्काल टिकट का जहां रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल टिकट लेने के लिए बड़ा खेल हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः लेडी सिंघम के यहां बीते 296 दिन इन्हें बहुत याद आएंगे

यह भी पढ़ेंः मंजिल सैनी बाल्य देखभाल अवकाश पर, जानिए यूपी के 36 आर्इपीएस अफसरों की नर्इ तैनाती

लाइन में पहले और दूसरे नंबर के लिए हो रहा खेल

लोगों को दलाल लाइन में पहला और दूसरा नंबर दिलाने की पूरी गारंटी देते हैं। किसी को शक न हो इसके लिए ये कोड वर्ड का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों रात से ही लोग तत्काल के लिए लाइन में लग जाते हैं, लेकिन दलालों के कारण लोगों को पहली और दूसरी लाइन नहीं मिलती। जिस कारण उन्हें दलाल की शरण लेनी होती है। दलाल लाइन में पहले और दूसरे नंबर की गारंटी तो देते हैं, लेकिन तत्काल में टिकट कन्फर्म होगी या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं होगी। आपको लाइन में पहली और दूसरी नंबर में लगाने के ही दलाल हजार से 1500 रूपये तक ले लेते हैं।

यह भी पढ़ेंः शब-ए-बारात है इस दिन, कब्रिस्तानों पर होगी रोशनी

यह भी पढ़ेंः भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता ने अपनी ही सरकार को दे डाली जेल पर हमले की चेतावनी

पहले से ही सेट रखते हैं दलाल

आप रिजर्वेशन टिकट के लिए विंडो खुलने से पहले ही लाइन में लगना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका नंबर पहला या दूसरा हो तो यह आपकी भूल है। रिजर्वेशन की हर विंडो पर पहले और दूसरे नंबर के लिए कपड़ा या कोई रूमाल रखा होगा या विंडो पर बंधा होगा, जो इस बात का प्रतीक है कि उस विंडो पर पहले से ही कोई और लगा हुआ है। जो लोग पहले से लगे हैं वे आपकी तरह आम आदमी नहीं बल्कि दलाल लोग हैं जो अपनी जगह आपको लगाने के एवज में मोटी रकम वसूल करेंगे।

तुरंत होता है सौदा

दलाल आते ही लोग तुरंत सौदा करने लग जाते हैं। अगर लोग दलाल के मुताबिक मांगी गई रकम देने में आनाकानी करते हैं तो दूसरा व्यक्ति तैयार खड़ा रहता है।

यह भी पढ़ेंः बसपा के इस पूर्व विधायक पर 12 धाराओं में नौ केस, हो सकती है उम्रकैद की सजा

इन ट्रेनों में रिजर्वेशन हुई फुल

वैशाली एक्सप्रेस-12554, बिहार संपर्क क्रांति- 12566, श्रमजीवी एक्सप्रेस-12392, बिहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस-12558, लखनऊ मेल-12230, रीवा एक्सप्रेस-12428, सत्याग्रह एक्सप्रेस-15274, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस-12004, देहरादून एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस और स्वर्ण मंदिर मेल में आगे दो महीने तक सीटें फुल हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ेंः UP Board Result 2018: सरकारी विद्यालयों की पढ़ार्इ पर उंगली उठाने वाले जरा ठहर जाएं, पहले इस विद्यालय का रिजल्ट देख लें

इनका कहना है

उत्तरी रेल के पीआरओ एके शर्मा के अनुसार रेलवे ने गर्मियों की छुट्टी में कुछ ट्रेनों में अलग से बोगियों की व्यवस्था की है। स्टेशनों को दलालों से मुक्त करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश