29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया प्रियंका का जिक्र, जानें कौन है लंगर खाकर ओलंपिक तक पहुंचने वाली ये बेटी

टोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी गई प्रियंका गोस्वामी की 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने की हौसला अफजाई
2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Jun 27, 2021

priyanka-goswami.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 'मन की बात' (Maan Ki Baat) कार्यक्रम में जैसे ही मेरठ (Meerut) की प्रियंका गोस्वामी (Priyanka Goswami) का नाम लिया। स्टेडियम में बैठे खिलाड़ियों और सांसद की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हाल गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में ओलंपिक खिलाड़ी का जज्बा बढ़ाया। मेरठ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों और सांसद राजेंद्र अग्रवाल (MP Rajendra Agarwal) के अलावा अन्य भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।

यह भी पढ़ें- राजधानी में बनेगा देश का पहला दिव्यांग स्टेडियम, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग योजना को भी विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में मेरठ की प्रियंका गोस्वामी, उनके कोच गौरव त्यागी व उत्तर प्रदेश के एथलीट शिवपाल सिंह का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने ओलंपिक क्वालीफायर खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी सहित अन्य खिलाड़ियों का टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के लिए हौसला बढ़ाया। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में लाइव प्रसारण के दौरान प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी व कोच गौरव त्यागी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रियंका का जिक्र करते हुए कहा कि उसने पिता एक बस कंडेक्टर थे, लेकिन प्रियंका आज अपने हौसलों की उड़ान की बदौलत टोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी गई हैं। यह देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रियंका देश के लिए मेडल लेकर आएंगी, ऐसा उनका विश्वास है।

पिता बोले आज गर्व से सिर ऊंचा हो गया

प्रधानमंत्री के हौसला अफजाई करने पर प्रियंका के पिता ने कहा उनक़ा सिर आज गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने बहुत संघर्ष किया। एक समय का खाना गुरुद्वारे में खाया और खेलों में यहां तक पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रियंका का जिक्र कर पूरे देश के सामने उनका सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने प्रियंका का जो हौसला बढ़ाया है ये बूस्टर डोज का काम करेगा। उन्होंने कहा सभी का प्यार आशीर्वाद रहा तो उनकी बेटी प्रियंका ओलंपिक में पदक जरूर लाएगी। कोच गौरव त्यागी ने कहा प्रधानमंत्री ने हौसला बढ़ाया। जिससे हमारे खिलाड़ियों को पदक जीतने में प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी पढ़ें- बेरोजगार युवाओं को सरकार देगी स्वरोजगार, कमाई होगी धुंआधार