21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / लॉकडाउन के दौरान नाले में गिर गई गाय तो तुरंत पहुंचे पुलिसकर्मी, उनके इस काम की हर तरफ हो रही तारीफ

लॉकडाउन के दौरान नाले में गिर गई गाय तो तुरंत पहुंचे पुलिसकर्मी, उनके इस काम की हर तरफ हो रही तारीफ

Highlights लॉकडाउन में अवारा पशुओं की भी मदद कर रही पुलिस पशुओं की मदद नहीं कर पा रहे लॉकडाउन में कैद लोग नगर निगम की टीमें भी गायें गोशाला नहीं छोड़ पा रह  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 9 May 2020, 6:32 PM IST

meerut

मेरठ। लोगों की मदद के साथ ही अब सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की जान भी मेरठ का प्रशासन और पुलिस बचा रही है। शनिवार को कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई कि एक गाय नाले में गिरकर फंस गई है। सूचना मिलते ही गाय को निकालने के लिए पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगा दी। काफी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला गया। गाय निकालने में मदद करने वाले सिपाही विजय पाल ने बताया कि उनको कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक गाय नाले में गिर गई है। उसको निकालने के लिए आप लोग जाएं। उसी आदेश के तहत हम लोग गाय निकालने के लिए पहुंचे। हमने गाय को नाले से बाहर निकाला और उसके लिए चारे का इंतजाम भी किया।

यह भी पढ़ेंः Kranti 1857: 85 भारतीय सैनिकों का किया कोर्ट मार्शल तो 10 मई को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ शुरू हुआ विद्रोह

बता दें कि इन दिनों लॉकडाउन के चलते आवारा पशुओं की भी मुश्किल बढ़ गई है। पहले लोग इन्हें खाना खिला देते थे, परंतु अब लोग घरों में कैद हो गए है तो आवारा पशु भूख के कारण सड़कों कर भटकने को मजबूर है। भूख शांत करने के लिए पशु अब सड़क किनारे पड़े कूड़े में मुंह मार रहे हैं। शहर के सभी पमुख मार्गों पर इन आवारा पशुओं को देखा जा सकता है। जोकि भूख मिटाने के लिए इधर-उधर मुंह मारने को मजबूर है। प्रशासन की ओर से इन आवारा पशुओं के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। नगर निगम ऐसे पशुओं को पकड़कर गौ शालाओं में छुड़वा देता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद से वह भी बंद हो गया है। जिसके बाद सड़कों पर आवारा गाय के साथ ही अन्य पशुओं की संख्या बढ़ी है। खाने के चक्कर में ये कहीं नाले में गिर रही हैं तो कहीं गड्ढे में गिर रही हैं।

यह भी पढ़ेंः Meerut: कोरोना संक्रमण से मृत्यु के बाद भाजपा नेता का दिल्ली में ही हुआ अंतिम संस्कार, अब मरीज 200 के पार