मेरठ। मेरठ के मेडिकल क्षेत्र के जेल चुंगी पर शनिवार को व्यापारियों ने हंगामा करते हुए चौराहे पर जाम लगा दिया। व्यापारियों का आरोप था कि गत एक सप्ताह के बाद भी पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के हमलावरों को अभी तक नहीं पकड़ा है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेल चुंगी व्यापार संघ के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने हंगामा किया। इस दौरान व्यापारियों ने रोड जाम करने का भी आरेाप लगाया।