किसानों का कहना है कि उनके पिछले गन्ना सेंटर को बदल दिया है। हमें पुराना सेंटर ही चाहिए। अगर सेंटर नहीं मिला तो हम यहां पर अमरण अनशन करेंगे। किसानों का आरोप था कि सिंभावली शुगर मिल मूल्य का भुगतान भी ठीक तरीके से नहीं करती। आंदोलन में शामिल किसानों के घरों की महिलाओं का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते उनके घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है इसलिए वे इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुई हैं। किसानों की योगी सरकार से मांग है कि गन्ने का समर्थन मूल्य सहित किसानों के बकाये का भुगतान ब्याज सहित करवाया जाए।