जुबैर पहलवान नाम के युवक ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर वेलेंटाइन को लेकर टिप्पणी की थी। युवक ने वेलेंटाइन वीक को लेकर अपनी पोस्ट पर लिखा था कि आज से आशिकों के नवरात्र शुरू, आज देवी को फूल चढ़ाने का दिन है। युवक की इस टिप्पणी पर हंगामा शुरू हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता सदर थाने पहुंच गए और पोस्ट करने वाले जुबैर पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।